पूरनपुर: नवदिया मुजफ्फरनगर में खेत की नरई में आग लगाने का विरोध करने पर मिली धमकी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया मुजफ्फरनगर निवासी किसान बलबीर सिंह ने बताया कि पड़ोसी काश्तकारों को खेत की नरई में आग लगाने से मना किया, इस पर उसने जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित किसान बलबीर सिंह पुत्र दीदार सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पड़ोसी काश्तकारों ने चेनी धान लगाने के लिए गेहूं की नरई में आग लगा दी।