मसूरी में फिर बरपा बारिश का कहर, कई इलाकों में भूस्खलन से बढ़ा खतरा
मसूरी और मसूरी-देहरादून मार्ग पर लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शिखर फॉल उफान पर है, जबकि भंडारी बस्ती में बड़े-बड़े बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। टिहरी बाईपास क्षेत्र में भी मलबा खिसकने से कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं मैगी प्वाइंट पर पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हुई दुकानों की मरम्मत के बाद फिर भारी मलबा गिरने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
#Mussoorie #Dehradun #HeavyRain #Landslide #Uttarakhand ShikharFall WeatherUpdate MussoorieNews UdayUttarakhandNews UttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Jul 28, 2026