बहराइच: मटिहा मोड़ इलाके में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिहा मोड इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है। परिजन ने बताया कि महिला शिक्षा मित्र के पद पर तैनाती।