श्रीनगर: झुन्नीकला हत्याकांड में कार्रवाई की मांग, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में दहशत
के.नगर थाना क्षेत्र के झुन्नीकला गांव में एक सप्ताह पूर्व जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल हेमनारायण यादव की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों ने गुरुवार को एक बजे नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक की पत्नी नूतन देवी, पुत्र लवलेश कुमार, परिजन अनिल यादव, अशोक यादव, कुमोद यादव ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से की है।