दतिया नगर: दतिया में गर्मी का प्रकोप, लू से लोग परेशान, तापमान 42 डिग्री के पार
अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गर्मी ने तीखी तेवर दिखाना शुरू कर दिया है तापमान लगातार बढ़ रहा है शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री पर पहुंच गया । वही लू क़े थपेड़े भी लोगों का परेशान करने लगे हैं वर्तमान में दक्षिण पश्चिमी हवाएं चल रही हैं जिससे लोग गर्मी से बचाव के जतन करते हुए नजर आ रहे हैं.