प्रतापपुर: प्रतापपुर में भूदान किसान संगोष्ठी आयोजित, भूमिहीनों को जमीन दिलाने की मांग उठी
प्रतापपुर: मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में रविवार को भूदान किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एकल नारी सशक्तिकरण संगठन के तत्वावधान में हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता झारखंड भूदान यज्ञ कमेटी के सचिव डॉ. विश्वनाथ आजाद ने की, जबकि संचालन आरती चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में सर्वसेवा संघ राष्ट्रीय युवा समिति के सदस्य आचार्य बिनोद और राज्य भूदान यज्ञ कमेटी के