राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव: लवकुशनगर में मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 12, 2026
लवकुशनगर में राज्य अधिवक्ता परिषद सदस्य पद के निर्वाचन को लेकर अधिवक्ता मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे तक बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर अधिवक्ता समुदाय में सक्रियता और उत्साह का माहौल बना रहा।