रावतसर: रावतसर में भगवान श्री परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा व सम्मान समारोह का आयोजन
साहस धर्म व संस्कार के दिन भगवान श्री परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज रावतसर द्वारा भव्य शोभायात्रा व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया शहर के मुख्य मार्गो पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया शिक्षा खेल व राजकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया इस मौके पर ब्राह्मण समाज की गणमान्य जन रहे मौजूद