डूंगला: बड़ी सादड़ी के कई क्षेत्रों में आज दोपहर 2 से 5 बजे तक बिजली कट
बड़ी सादड़ी के कई क्षेत्रों में आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे बिजली कट रहेगा। सहायक अभियंता अजय सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन पर आवश्यक कनेक्शन कार्य के चलते आपूर्ति बाधित रहेगी। कनिष्ठ अभियंता गोविंद धाकड़ के अनुसार खेरमालिया, पिंड भानुजा लाइन से जुड़े लिंकोडा, निकुंभ, जरखाना, से जुड़े फीडर पर बिजली बंद रहेगी।