मवाना: फलावदा के गांव खाता में गोकशी को लेकर ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा, पेड़ से मिली बंदी गाय और एक गोकश पकड़ा गया
Mawana, Meerut | May 21, 2026 बुधवार की रात 10:00 बजे फलावदा थाना क्षेत्र के गांव खाता में गोकशी को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया और जंगल का घेराव कर दिया इस दौरान एक गाय पेड़ से बंधी हुई मिली । वहीं जहां तीन आरोपी फरार हो गए। एक आरोपी को ग्रामीणों ने जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।