असरगंज: असरगंज बस स्टैंड के पास बाइक और कार की टक्कर में 4 वर्षीय बच्ची गिरी, ट्रक ने कुचला हुई मौत
सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग पर शनिवार 12:00 pm असरगंज बस स्टैंड के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मोटरसाइकिल और कार की टक्कर के बाद सड़क पर गिरी 4 वर्षीय बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।