असरगंज: दुल्हर के समीप मोटरसाइकिल सवार तस्कर के बैग से 12 लीटर देसी शराब, एक पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
गुरुवार 1:00 pm अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय को सूचना मिली की एक बाइक सवार शराब तस्कर दुल्हर के रास्ते बैजलपुर जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सदलबल के साथ बैजलपुर गांव के समीप पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार तस्कर अपनी अपाचे मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।