असरगंज: रहमतपुर रविदास टोला में घास लाने गई दो छात्राएं डूबीं, एक की मौत, एक रेफर
असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर रविदास टोला वार्ड 4 में बुधवार 12:30 पीएम को एक दुखद घटना सामने आई। घास काटने गई दो 13 वर्षीय छात्राएं गहरे पानी में डूब गईं। इस हादसे में एक छात्रा सुहानी कुमारी की मौत हो गई। दूसरी छात्रा ऋषिका कुमारी को गंभीर हालत में मायागंज भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया है।