बरेली: सपा को बड़ा झटका: सैकड़ों मुस्लिम डॉक्टर और नेता बसपा में शामिल हुए, तुलसी नगर स्थित बसपा कार्यालय पर हुई बैठक
बरेली। बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी और भाजपा को बड़ा झटका लगा। कार्यक्रम में सैकड़ों मुस्लिम डॉक्टरों और नेताओं ने सपा छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली की मौजूदगी में डॉक्टर हसरत अली, डॉ. एम. अजहरी, डॉ. आरिफ अंसारी समेत कई मुस्लिम डॉक्टरों ने बसपा ज्वाइन की।