मथुरा: मथुरा में वेतन संकट पर शिक्षकों ने सरकारी कार्यों के पूर्ण बहिष्कार की घोषणा की
मथुरा में शिक्षकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मामला वेतन जारी न होने से जुड़ा है। आरोप है कि जिला कोषाधिकारी ने वेतन जारी करने की पुरानी व्यवस्था को गलत बताते हुए पूरे जनपद का वेतन रोक दिया है। माध्यमिक शिक्षक संघ और प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने कोषाधिकारी से मुलाकात कर वेतन निर्गत करने का आग्रह किया, लेकिन कोषाधिकारी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।