गोरखपुर: फल मंडी चौकी इंचार्ज ने न्यू ट्रांसपोर्ट नगर से 2 युवकों को चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के फलमंडी चौकी अंतर्गत न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के एक दुकान से कार का कुछ सामान चोरी हो गया था। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर से फलमंडी चौकी इंचार्ज रामजी गुप्ता ने मुन्ना भारती और करण कुमार गौतम नाम के दो युवकों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।