खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने लूट कांड का किया उद्भेदन, दो लुटेरे हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार
खुसरूपुर पुलिस ने लूट कांड का उद्वेदन करते हुए दो लुटेरे को हथियार और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरे दीदारगंज थाना क्षेत्र निवासी निखिल चौहान और अभिनित कुमार है। दोनों लुटेरे ने कायमपुर गांव के पास हर्ष गुप्ता नामक युवक से बाइक और हेलमेट लूट लिया था। शिकायत मिलते ही दोनो को खुसरूपुर पुलिस ने जगमाल बीघा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।