🚨नैनीताल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट
नैनीताल/रामनगर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। विभाग ने 11 सितंबर को तुमरिया डैम क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और हल्दुआ बैरियर पर सघन वाहन चेकिंग की।
आबकारी विभाग की टीमों ने 51 बाहरी राज्यों के वाहनों की चेकिंग की, जबकि अवैध शराब निर्माण के संदेह में 11 स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 3 अभियोग दर्ज किए गए।
टीम ने मौके से 125 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले करीब 12,000 किलो लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
विभाग के अनुसार, अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun, Dehradun | Sep 12, 2026