बेरो: सोनाहातू प्रखंड में विधायक अमित महतो ने पांच योजनाओं का किया शिलान्यास
Bero, Ranchi | Jul 3, 2026 सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र में सिल्ली विधायक अमित महतो ने पांच विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शौचालय निर्माण कार्य की शुरुआत नारियल फोड़कर की गई। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है।