सासाराम: सासाराम के वेंडिंग जोन बने शोपीस, रौजा रोड पर अतिक्रमण से हर दिन लग रहा जाम
वेंडिंग जोन बना शोपीस, रौजा रोड पर अतिक्रमण से हर दिन लग रहा जाम नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च कर फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाया था, ताकि शहर को जाम से राहत मिल सके। लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण इसका लाभ नहीं मिल रहा है। रौजा रोड सहित कई इलाकों में फल और सब्जी विक्रेता सड़क किनारे ठेला लगा रहे हैं, जिससे रोज जाम की स्थिति बन रही है।