खरगौन: खरगोन में बदला मौसम, रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, अगले 24 घंटे में और बारिश की चेतावनी
खरगोन। मंगलवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली और शहर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। ठंडी हवाओं और हल्की फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली और खेतों में फसलों से जुड़े कार्यों में जुट गए। लगातार होती बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ी है, जिससे खरीफ फसलों की बुआई में गति आई है। इस बीच तहसील स्थित मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।