महसी: शराब के नशे में युवक ने तोड़ी मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा, कटकुईया में आया कबूलनामा
हरदी थाना क्षेत्र के कटकुईया गांव निवासी राहुल नाम के एक युवक का कबूलनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कटकुइया गांव स्थित मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को अत्यधिक नशा होने की वजह से तोड़ने की बात कह रहा है। ज्ञात हो कि कटकुईया गांव में शुक्रवार सुबह मंदिर में क्षतिग्रस्त दुर्गा प्रतिमा मिला था। युवक के बयान की पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं।