रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन में एएसपी ने बताया,तलवार से केक काटने व बाइक पर स्टंट करने के मामले में 4 लड़के हिरासत में
पुलिस लाइन में एडिशनल एसपी ने बताया कि अनपरा थाना क्षेत्र में तलवार से केक काटने और बाइक पर स्टंट करने के मामले में चार लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है,साथ ही बाइक भी सीज कर दी गयी है। जानकारी के मुताबिक अनपरा थाना क्षेत्र में कुछ लड़कों द्वारा तलवार से केक काटने और बाइक पर बैठकर कस्बे में स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।