बकानी: खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने दीपावली पर्व पर बकानी कस्बे में कस्बे वासियों से भेंट कर की रामा शामी
खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने आज शुक्रवार को शाम 4:30 बजे बकानी कस्बे में दीपावली पर्व पर कस्बे वासियों से भेंट कर रामा शामी की । विधायक गुर्जर का पैदल काफिला कस्बे के बस स्टैंड से प्रारंभ हुआ जो कि कस्बे के मुख्य बाजारों से होते हुए किले के यहां समाप्त हुआ । लोगों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।