बकानी: सारोला कलां थाना क्षेत्र के भीमसागर रोड पर अनियंत्रित वेन ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, चालक को आई मामूली चोट
सारोला कलां थाना क्षेत्र के भीमसागर रोड पर आज मंगलवार को शाम 5:30 बजे अनियंत्रित वेन ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिसके चलते चालक को मामूली चोट आई है। बाघेर की ओर से आ रही वेन सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिसके चलते वेन चालक देवरिया गाँव निवासी विनोद भोपा के मामूली चोट आयी। वहीं सड़क से क्षतिग्रस्त वेन के नहीं हटने पर वाहनों का जमावड़ा लग गया।