बकानी: खानपुर क्षेत्र के भीमसागर मध्यम सिंचाई परियोजना की दाई और बाई नहरों में 3 नवंबर से छोड़ा जाएगा पानी
खानपुर क्षेत्र की भीमसागर मध्यम सिंचाई परियोजना की दायीं और बायीं नहरों में 3 नवंबर से पानी छोड़ा जाएगा। जल संसाधन विभाग के AEN मुकेश कुमार मालव ने आज बुधवार को शाम 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नहरे में 3 नवंबर को पानी छोड़ने पर सहमति बनी है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर है । पूजा अर्चना के बाद 3 नवंबर को सुबह 8 बजे पानी छोड़ दिया जाएगा ।