कप्तानगंज: कप्तानगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने 5 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल व सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने बनारस में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह के साथ हुए पुलिस दुर्व्यवहार और हमले की कड़ी निंदा की। शुक्रवार दोपहर अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकजुट होकर "अधिवक्ता एकता जिंदाबाद" और "बनारस पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद" के नारे लगाए। फिर ज्ञापन सौंपा