बिहार: संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में 3 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, ट्रैफिक डीएसपी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
Bihar, Nalanda | Dec 18, 2024 संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार की दोपहर 2 बजे हो गया। समापन समारोह में नालंदा के ट्रैफिक डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम शामिल हुए। इस ट्रैफिक डीएसपी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ किया, उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में खेल आकदमी खोल दिये है।