भदेसर: भदेसर के राजमहल में गूंजे वैदिक मंत्र, नौ कुंडीय यज्ञ में 31 जोड़ों ने दी आहुतियां, विश्व शांति के लिए हुई प्रार्थना
शैलेंद्र जैन ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि भदेसर उपखंड मुख्यालय के रावला चौक स्थित राजमहल प्रांगण में गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ और आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन हुआ। सुबह 8 बजे शुरू हुए यज्ञ में 31 जोड़े हवन पर बैठे। करीब 4 घंटे तक चले वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के दौरान विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में