बंडा: ग्राम रवारा में श्री हरि नाम संकीर्तन प्रभात फेरी की वर्षगांठ मनाई गई
Banda, Sagar | May 12, 2026 ग्राम रवारा में श्रीहरि नाम संकीर्तन प्रभात फेरी की वर्ष गांठ धूम धाम के साथ मंगलवार दोपहर 2 से मनाई गई। प्रभात फेरी की वर्ष गांठ में आस पास के क्षेत्र की प्रभात फेरियां और भजन मंडलीया शामिल हुई। जो कीर्तन के साथ अलग अलग दल में गाँव की गलियो से होकर गुजरी। वहीँ ग्वाल वालों ने जमकर ग्वाल नृत्य किया। प्रभात फेरी के समापन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा।