बीना: नरसिंह मंदिर से निकाली गई भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा, हजारों भक्त हुए शामिल
Bina, Sagar | Apr 7, 2025 प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नरसिंह मंदिर से भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भगवान श्री राम पालकी पर सवार होकर निकले। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां के साथ देश विदेश से कलाकार शामिल हुए। जिसमें हजारों की तादाद में भक्त पहुंचे। पुष्प वर्षा के साथ पालकी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।