बीना: तहसील कार्यालय के समीप स्थित विधायक ऑफिस में मनाया गया भाजपा का 46वां स्थापना दिवस, विधायक निर्मला सप्रे रहीं मौजूद
Bina, Sagar | Apr 6, 2025 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसके चलते भाजपा का स्थापना दिवस विधायक कार्यालय में मनाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। जानकारी अनुसार भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार करीब 11:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधायक निर्मला सप्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।