बीना: स्टार होम्स व अपना नगर कॉलोनी में नपा के द्वारा डाली गई पाइपलाइन कई जगह से फूटी, रोज हो रहा पानी बर्बाद
#jansamasya
Bina, Sagar | Apr 6, 2025 करीब 2 वर्ष पहले नगर पालिका के द्वारा स्टार होम्स कॉलोनी एवं अपना नगर कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन डाली थी जिससे स्थानीय लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा सके। लेकिन घटिया क्वालिटी की डाली गई पाइपलाइन की वजह से पाइपलाइन जगह जगह से फूट रही है और बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। बार-बार रिपेयर करने के बावजूद भी नगर पालिका लीकेज बंद करने में नाकाम है।