मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के विक्रांत राणा बने सुप्रीम कोर्ट में अपर महाधिवक्ता, यूपी का पक्ष मजबूत करेंगे, जिले में जश्न
मुजफ्फरनगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता विक्रांत राणा को सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। परिवार में जश्न का माहौल है और लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। विक्रांत राणा के पिता जयप्रकाश राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।