उचकागांव: गोपालगंज : नवोदय विद्यालय में गूंजा सेवा और अनुशासन का संदेश, विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर छात्रों ने लिया संकल्प
गोपालगंज के उचकगांव प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, भाईचारा और विश्व एकता जैसे स्काउट-गाइड आंदोलन के मूल्यों को मजबूत करना था. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और स्काउट प्रतिज्ञा के साथ