कटकमसांडी थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 399/23 के लंबे समय से फरार अभियुक्त अरविंद दांगी, निवासी गिद्धौर (चतरा), को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उस पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े गंभीर आरोप हैं।थाना प्रभारी शिवम् गुप्ता के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में अभियुक्त उसके गांव से पकड़ा गया।