कासगंज: दशहरा और ईद पर्व को लेकर ढोलना कोतवाली पुलिस ने बिलराम में किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से की गई निगरानी
आगामी त्यौहार दशहरा एवं ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कासगंज पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने कस्बा बिलराम में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। कस्बे के मुख्य बाजार, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की।