अंतर जिला स्थानांतरण के बाद चाकुलिया प्रखंड में पदस्थापित सहायक शिक्षक दयामय मंडल, पथिक चंद्र दे एवं सुजय घोष को अपने गृह जिला जाने के उपलक्ष्य में रविवार को शाम साढ़े 6 बजे चाकुलिया प्रखंड के शिक्षकों के द्वारा माला पहनाकर एवं उपहार देकर विदाई दी गई। शिक्षकों के द्वारा स्थानांतरित हुए तीनों शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।