इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
Iglas, Aligarh | Jun 13, 2026 इगलास। कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार एक किशोरी एक सप्ताह पूर्व घर से बिना किसी सूचना के गुम हो गई। घटना के संबंध में किशोरी के पिता जब कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने आ रहे थे तो हरिगोपाल ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज मत कराओ आपकी बेटी छह सात दिन में आ जाएगी। इसको लेकर कई दौर की पंचायतें भी हुई किंतु किशोरी के संबंध में कोई जानकारी नही मिली है।