गोगरी: गर्मी का प्रकोप बढ़ने से गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी
गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायरिया के मरीजों का आना शुरू हो गया है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में डायरिया से पीड़ित एक मरीज का इलाज जारी था। मरीज की पहचान राखी कुमारी के रूप में की गई है, जिनका इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तापमान में लगातार वृद्धि और अस्वच्छ खानपान के कारण डायरिया के