होशंगाबाद नगर: STR फील्ड डायरेक्टर: चूरना रेंज में बाघ के हमले से आदिवासी ग्रामीण की मौत की आशंका
गुरुवार को करीब हुई 3 बजे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाघ के हमले में एक आदिवासी ग्रामीण की मौत की आशंका जताई जा रही है मृतक की पहचान सुधराम निवासी चनागढ़ झुनकर के रूप में हुई है, जो महुआ बीनने के लिए कोर क्षेत्र में गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन गुरुवार सुबह उसे खोजने पहुंचे।