राठ: नौरंगा गांव के निवासी युवक ने अपने रिश्तेदार पर धोखे से ट्रैक्टर ले जाने और वापस न करने का आरोप लगाया, तहरीर दी
Rath, Hamirpur | May 19, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत नौरंगा गांव के निवासी एक व्यक्ति ने मझगवां थाना क्षेत्र के ही टोला रावत गांव के निवासी अपने रिश्तेदार पर आवश्यक कार्य हेतु 2 घंटे के लिए ट्रैक्टर ले जाने और फिर वापस न करने तथा ट्रैक्टर को हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार के विरुद्ध मझगवां थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।