नवादा: नारदीगंज थाना क्षेत्र के कुझा में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से किसान की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Nawada, Nawada | Jul 9, 2026 नवादा नारदीगंज थाना क्षेत्र के कुझा गांव निवासी सरजू यादव की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सरजू यादव खेत में भैंस चराने गए थे। इसी दौरान खेत में 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन से जुड़े अर्थिंग के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।