हनुमानगढ़: जंक्शन में कार चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी का कोर्ट से रिमांड हुआ मंजूर
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने कार चोरी के एक मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से अनेक वाहन चोरी की वारदातों को लेकर गहन पूछताछ करेगी।