मंझिआंव: मझीआंव में गहराया जल संकट, नगर पंचायत ने टैंकरों से पेयजल आपूर्ति शुरू कराई
मझीआंव नगर पंचायत क्षेत्र में भीषण गर्मी और गिरते जलस्तर के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों को सुबह तीन बजे से ही चापाकलों पर लाइन लगानी पड़ रही थी। कई मोहल्लों में चापाकल सूख चुके हैं और जल मीनारों से भी नियमित पानी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पंचायत ने चार टैंकरों से पानी की सप्लाई शुरू कराई