टाइगर श्रॉफ पर हमले में यूपी की 2 लड़कियां पकड़ी गई हैं। आजमगढ़ की बबीता और सीतापुर की राधा। दोनों की उम्र 22–23 साल है।
बबीता 2 साल पहले सोनीपत (हरियाणा) गई। फैमिली को बताया कि वहां वो नमकीन फैक्ट्री में नौकरी करती है। राधा भी हरियाणा में नौकरी करती है। दोनों हरियाणा के बहालगढ़ में एकसाथ एक घर में किराए पर रहती हैं।
पुलिस का दावा है कि राधा और बबीता ट्रेन से मुंबई पहुंचीं और शूटरों तक पिस्टल पहुंचाई। इसी पिस्टल से टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई। इस काम के लिए बेहद मामूली रकम 10–12 हजार रुपए मिली।
टाइगर श्रॉफ पर हमले में अब तक 7 आरोपी ऋतिक, रेहान, फूल सिंह, कुणाल, सुमित, बबीता, राधा गिरफ्तार हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा के रहने वाले हैं।
#TigerShroff #TigerShroffFiring #TigerShroffNews #BreakingNews #MumbaiCrime #MumbaiPolice #UPNews #AzamgarhNews #SitapurNews #HaryanaNews #Bahadurgarh #ViralNews #CrimeNews #FiringCase #BollywoodNews #TigerShroffAttack #शूटर्सगिरफ्तार #टाइगरश्रॉफ #टाइगरश्रॉफफायरिंग #मुंबईक्राइम #यूपीकीदोयुवतियां #आजमगढ़ #सीतापुर #हरियाणा #बड़ीखबर #क्राइमन्यूज #पुलिसजांच #7आरोपीगिरफ्तार #HindiNews #CitySpecialNews