सीतापुर: काकोरी निवासी व्यक्ति ने संदिग्ध अवस्था में खुद को गोली मारकर दी जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने संदिग्ध अवस्था के चलते अपने आप को गोली मारकर अपनी जान देदी बताया जा रहा है गोली की आवाज सुनने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया था। कमरे पर पहुंचने पर व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीतापुर में पोस्टमार्टम कराया है।