दलौदा: सवारी को लेकर दो बस कंडक्टरों में मारपीट, मंदसौर जिले के आक्या चौपाटी हाईवे पर वीडियो वायरल
मंदसौर जिले के आक्या चौपाटी हाईवे पर 30 मई दोपहर करीब 12 बजे सवारी बैठाने को लेकर दो बस कंडक्टरों के बीच विवाद हो गया,बसों के समय आगे-पीछे होने के कारण शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में दोनों कंडक्टर हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति बीच-बचाव करता नजर आ रहा है,