सफीपुर: उन्नाव में युवक ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी
Safipur, Unnao | May 17, 2026 उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में घरेलू विवाद से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुमेर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, घर में आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार को सुबह 9 बजे काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर परिवार को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर सुमेर का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस