गुमला: धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर जामटोली में सजा शहीद मेला, पारंपरिक संस्कृति की दिखी झलक
Gumla, Gumla | Jun 9, 2026 धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर वृंदा पंचायत के जामटोली स्कूल मैदान में भव्य शहीद मेला का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचे जनजातीय समुदाय के लोगों ने गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया।